भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बेस्ट कपल्स के नाम से जाना जाता है। उन दोनों की जोड़ी को सभी बेहद पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का भी आए दिन अपने फैंस को खुश करने के लिए तरह तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। कुछ दिनों पहले विराट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर सभी को दी थी और अब दोनों ही बेसब्री से घर में आने वाले नन्हे मेहमान का इंतज़ार कर रहे हैं।
इस समय हम सभी जानते हैं कि आईपीएल चल रहे हैं तो विराट कोहली आरसीबी को लीड कर रहे हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही इस समय दुबई में है और अनुष्का अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही ह। अभी हाल ही में दोनों की एक ऐसी फोटो वायरल हुई है जिसे आप पहचान नहीं पाएंगे।
वायरल हुई फोटो किसी और कि नहीं बल्कि नन्हे विरुषका की है। इस फ़ोटो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि सच मे ये दोनों बहुत क्यूट हैं। ये तस्वीर देखने के बाद आप भी इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आखिर अनुष्का और विराट के घर मे आने वाला नया मेहमान कैसा दिखने वाला है। आजकल ये तस्वीर हर जगह छाई हुई है। दरअसल इस तस्वीर में विराट और अनुष्का दोनों को बच्चा कर दिया गया है।
इन फोटो को देखने के बाद फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं और तरह तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया सो क्यूट, तो किसी ने कहा अपका बच्चा भी ऐसा ही दिखेगा। इससे पहले अनुष्का के और विराट के बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और उन तस्वीरों पर भी उनके चाहने वालों ने तरह तरह की प्रक्रिया दी थी।